दिल्ली से एक और 'बाबा' हुआ गिरफ्तार, 'शरीर की शुद्धि' के नाम पर बनाता था शिकार
खबरों के मुताबिक पीड़िता एनसीआर के एक स्कूल में टीचर हैं. महिला टीचर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जुलाई महीनें में उसकी एक महिला साथी से हुई जो खुद स्कूल में टीचर है. जिसके बाद पीड़ित को उसकी मित्र ने बाबा के बारे में बताया और कहा कि उनके पास जाने से बिमारी ठीक हो जाती है.
नई दिल्ली. ज्ञान और पूजा पाठ करने की सीख देने वाले बाबाओं पर बलात्कार के आरोप लगने का सिलसिला जारी है. राजधानी से एक और नए बाबा का नाम सामने आया है. एक अध्यापिका ने जनकपुरी में रहने वाले योग गुरु हरि नारायण बाबा पर रेप का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने बाबा को मामला दर्ज होने के बाद नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में दो अन्य महिला सहयोगियों को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
खबरों के मुताबिक पीड़िता एनसीआर के एक स्कूल में टीचर हैं. महिला टीचर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जुलाई महीनें में उसकी एक महिला साथी से हुई जो खुद स्कूल में टीचर है. जिसके बाद पीड़ित को उसकी मित्र ने बाबा के बारे में बताया और कहा कि उनके पास जाने से बिमारी ठीक हो जाती है. शरीर का शुद्धिकरण करने के नाम पर पीड़िता को बाबा के पास लेकर गई.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में स्वयंभू बाबा आशु भाई उर्फ आसिफ खान और उसका बेटा गिरफ्तार
पीड़ित को ऐसे फंसाया
अपनी साथी के साथ जब पीड़ित महिला बाबा के आश्रम जनकपुरी स्थित आश्रम लेकर पहुंची. वहीं आश्रम में उसकी मुलाकात एक और महिला से हुई जो खुद को बाबा का सचिव बता रही थी. उसने पहले तो पीड़ित महिला को अपने बातों के जाल में फंसाया और फिर रात को आश्रम में ही रुकने को कहा. फिर रात के बाद बाबा की सचिव ने पीड़िता को कुछ खिलाया जिसके बाद वो बेहोश हो गई. सुबह जब पीड़ित महिला को सब आभास हुआ तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं मेडिकल जांच में भी इस बात की पुष्टि हो गई.
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बाबा आशु भाई महाराज उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

