देश

दिल्ली में स्वयंभू बाबा आशु भाई उर्फ आसिफ खान और उसका बेटा गिरफ्तार

भगौड़े बाबा आशु महराज और उसके बेटे को शाहदरा जिला पुलिस ने गाज़ियाबाद के पास से सुबह के वक्त हिरासत में लिया. जिसके इन दोनों को दिल्ली पुलिस को हेंड ओवर किया गया.

दिल्ली में स्वयंभू बाबा आशु भाई उर्फ आसिफ खान और उसका बेटा गिरफ्तार
आशु महराज उर्फ आसिफ खान ( Photo Credit: Facebook )

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बाबा आशु भाई महाराज उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आशु भाई महाराज उर्फ आसिफ खान और उसके बेटे समर खान दोनों को पुलिस ने आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की.

भगौड़े बाबा आशु महराज और उसके बेटे को शाहदरा जिला पुलिस ने गाज़ियाबाद के पास से सुबह के वक्त हिरासत में लिया. जिसके इन दोनों को दिल्ली पुलिस को हेंड ओवर किया गया. वहीं गिरफ्तारी के बाद अधिकारीयों ने दोनों बाप-बेटे को आमने-सामने बैठाकर घंटो पूछताछ की.

क्या है मामला

आशु गुरुदेव पर एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वह साल 2008 से जानती है. पाखंडी बाबा रोहिणी स्थित अपने आश्रम में महिला और उसकी बच्ची को बुलाया करता था और उसकी मालिश किया करता था. चूंकि बच्ची छोटी थी तो महिला को पाखंडी बाबा पर कोई शक नहीं हुआ लेकिन बड़े होने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा. जब पीड़िता को यह नागवार लगी तो उसने भी विरोध किया तो 2016 में आशु उर्फ आसिफ के बेटे समर और उसके दोस्त सौरभ ने महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया.

जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे. उसके बाद यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और फिर साल 2017 में आशु ने महिला और उसकी बच्ची को जबरन अपने आश्रम बुलाया और उसके साथ रेप किया. जिसके बाद महिला ने हिम्मत कर बाबा की करतूतों को हौजखास पुलिस को बताई. जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी/354/506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2018 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).