हरियाणा: CBSE टॉपर रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी
बता दें कि 19 साल की लड़की को उसकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रपति सम्मानित भी कर चुके हैं. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सीबीएसई में साल 2015 में हरियाणा रीजन में टॉपर रह चुकी है
नई दिल्ली. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पांच लोगों ने मिलकर CBSE टॉपर रही 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण करने के बाद गैंगरेप किया. वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरूवार को दी. इस घटना के बाद 12 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा है. आरोप है कि इन लोगों ने बुधवार को पहले लड़की को किडनैप किया फिर उसका गैंगरेप कर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए.
खबरों के मुताबिक आरोपी एक कार सवार होकर आए थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेयपदार्थ पिलाया और जब लड़की बेहोश हो गई तो उससे आरोपियों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया. इस घटना के बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया है. लड़की के अनुसार आरोपी उसके ही गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल अब पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है.
बता दें कि 19 साल की लड़की को उसकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रपति सम्मानित भी कर चुके हैं. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सीबीएसई में साल 2015 में हरियाणा रीजन में टॉपर रह चुकी है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस की कर्रवाई को भी लेकर सवाल उठने लगे हैं. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले हरियाणा के पलवल में चार साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. ( भाषा इनपुट )
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2018 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

