मनोरंजन

Golden Globe Awards 2019: लेडी गागा ने 'A Star Is Born' के लिए जीता अवॉर्ड, ये रही Winners लिस्ट

हॉलीवुड के प्रसिद्ध गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के 76वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है

Golden Globe Awards 2019: लेडी गागा ने 'A Star Is Born' के लिए जीता अवॉर्ड, ये रही Winners लिस्ट
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में लेडी गागा की हुई जीत (Photo Credits: Twitter)

हॉलीवुड के प्रसिद्ध गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (76th Golden Globe Awards Season) के 76वें सीजन की शुरुआत आज सुबह हो चुकी है. इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में किया गया है जहां हॉलीवुड (Hollywood) सितारो से ये महफिल सज चुकी है. दर्शक घर बैठे भी इस अवॉर्ड सेरेमनी के सीधे प्रसारण का आनंद ले सकते हैं. इस ग्रैंड इवेंट की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से हुई. अवॉर्ड समारोह को कॉमेडी सेंट्रल इंडिया, कलर्स इनफिनिटी और वीएच 1 इंडिया चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है.

इस मेगा अवॉर्ड इवेंट पर प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन भी शुरू हो चुका है. जानकारी है कि लेडी गागा (Lady Gaga) ने अपने सॉन्ग 'A Star Is Born' के लिए अवॉर्ड जीता है.

इस इवेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पर भी विजेताओं (Winners List) को लेकर घोषणा की जा रही है.

इसी के साथ ट्विटर पर इस इवेंट से सेलिब्रिटीज की खास झलकियां भी देखने को मिल रही हैं.

सेलेब्स यहां हॉट और आकर्षक स्टाइल में नजर आए. रेड कारपेट से लेकर बैकस्टेज से आई फोटोज में ये सभी इस इवेंट पर जमकर एन्जॉय करते हुए दिखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).