'फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज' का ट्रेलर हुआ रिलीज
लम्बे समय से चर्चा में बने हुए सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) का ट्रेलर हालही में रिलीज किया गया. अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 25 जनवरी से प्रसारित होने जा रही...
लम्बे समय से चर्चा में बने हुए सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) का ट्रेलर हालही में रिलीज किया गया. अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 25 जनवरी से प्रसारित होने जा रही. यह सीरीज अनु मेनन के निर्देशन में बानी है. फोर मोर शॉट्स प्लीज! 25 जनवरी को 200 देशों और क्षेत्रों में रिलीज किया जाएगा.
इस प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला में सयानी गुप्ता (Sayani Gupta), कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari), बानी जे (Bani J) और मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) इन चार मुख्य महिलाओं के अलावा प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar), नील भूपलम् (Neil Bhoopalam), लिसा रे (Lisa Ray), सपना पब्बी (Sapna Pabbi), अमृता पुरी (Amrita Puri) और मिलिंद सोमन (Milind Soman) भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे.
यह भी पढ़ें: अमेजन प्राइम वीडियो की अगली प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का नशीला टीजर हुआ रिलीज
पॉप सांस्कृतिक के संदर्भ के साथ, मोर्डरन महिला की सोच और दिमाग को समझने के लिए "फोर मोर शॉट्स प्लीज़!" देखने की जरूरत है. यह शो 25 जनवरी 2019 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

