बोल्डनेस से बवाल मचाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने 5वीं बार रचाई शादी
हॉलीवुड की मशहूर स्टार पामेला एंडरसन ने पांचवीं बार शादी रचा ली है. उन्होंने अमरीकी फिल्म प्रोड्यूसर जों पीटर्स से शादी की है. बताया जा रहा है कि इन्होंने सोमवार को शादी की. ये दोनों तकरीबन 30 साल पहले एक दूसरे को डेट किया करते थे.
Pamela Anderson 5th Marriage: हॉलीवुड की मशहूर स्टार पामेला एंडरसन ने पांचवीं बार शादी रचा ली है. उन्होंने अमरीकी फिल्म प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स (Jon Peters) से शादी की है. बताया जा रहा है कि इन्होंने सोमवार को शादी की. ये दोनों तकरीबन 30 साल पहले एक दूसरे को डेट किया करते थे. एएफपी (AFP) की रिपोर्ट के अनुसार, इन्होंने प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन करके मालिबू ने में शादी कर की. ये एक दूसरे से बेहद प्रेम करते हैं इस काफी समय से एक साथ जुड़े भी थे.
पामेला ने अपनी शादी को लेकर हॉलीवुड रिपोर्टर को लिखा, "उनकी कोई तुलना नहीं. मैं उनसे बेहद एक परिवार की तरह प्रेम करती हूं.
पूर्व बेवॉच (Baywatch) स्टार ने ट्विटर पर अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "पामेला पीटर्स." (Pamela Peters)
#Pamela Peters ❤️ pic.twitter.com/TlS1CRHefU
— Pamela Anderson (@pamfoundation) January 22, 2020
52 वर्षीय पामेला ने इससे पहले टॉमी ली (Tommy Lee) और किड रॉक (Kid Rock) से शादी की थी. उससे पहले उन्होंने जाने माने पोकर प्लेयर रिक सॉलोमन (Rick Salomon) से दो बार शादी की थी.
ये भी पढ़ें: Mia Khalifa Hot Photo: पूर्व XXX स्टार मिया खलीफा ने हॉट ब्रालेट पहनकर दिखाया अपना सेक्सी अंदाज
हाल ही में वो फ्रेंच सॉकर प्लेयर आदिल रमी (Adil Rami) को डेट कर रहीं थी जिनके साथ वो फ्रांस में रह रही थी.
आपको बता दें कि पामेला अपने करियर में अपने हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियो के चलते काफी चर्चा में रही हैं, पामेला ने अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं के चलते दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

