दशहरा के मौके पर फैन ने शाहरुख खान को कहा रा-वन की सीडी क्यों नहीं जला देते? झलक उठा बादशाह का दर्द
साल 2011 में आई शाहरुख खान की फिल्म रा वन को लेकर लोगों के बीच काफी बज्ज था. पहली बार शाहरुख किसी सुपरहीरो के लुक में नजर आए थे. लेकिन शाहरुख की ये मेगा बजट फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी.
आज दशहरा (Dussehra) के खास मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल जवाब कर रहे थे. ऐसे में फैंस (Fans) भी शाहरुख से लगातार एक बाद एक कई सवाल कर रहे हैं. जिसका शाहरुख भी दिल खोलकर जवाब दे रहे हैं. ऐसे में शाहरुख खान से एक उनके फैन ने ऐसी बात कही जिसे सुनकर शाहरुख दर्द झलक उठा. लेकिन किंग खान ने इससे कन्नी कटाने की बजाए बिंदास होकर जवाब दिया. दरअसल इस फैन ने शाहरुख की मेगा बजट और फ्लॉप फिल्म रा वन (Ra One) का जिक्र किया. फैन ने लिखा कि “शाहरुख खान सर आज दशहरा है. तो रा-वन की सीडी क्यों जला नहीं देते आप?
हालांकि शाहरुख चाहते तो इस सवाल का जवाब नहीं देते लेकिन उन्होंने चुप रहने की बजाए फैन को जवाब में लिखा - अरे और कितना जले पर नमक छिड़कोगे?
Arre kitna jale pe namak chidhoge!! https://t.co/KOUdo7h4zI
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 8, 2019
शाहरुख की इस अंदाज के बाद बाकी फैंस ने भी हंसते हुए इमोजी शेयर की. साल 2011 में आई शाहरुख खान की फिल्म रा वन को लेकर लोगों के बीच काफी बज्ज था. पहली बार शाहरुख किसी सुपरहीरो के लुक में नजर आए थे. लेकिन शाहरुख की ये मेगा बजट फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. सवा सौ करोड़ से ऊपर की लागत में बनी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. ऐसे में शाहरुख के करियर पर इस फिल्म के फ्लॉप होने का बड़ा असर पड़ा.
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था अनुभव सिन्हा ने. अपने एक इंटरव्यू ने अनुभव ने माना था कि ये फिल्म उनके कद से काफी ऊपर चली गई थी. जिसे वो संभाल नहीं पाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

