मनोरंजन

Falguni Pathak Navratri Utsav 2026 Ticket Price: फाल्गुनी पाठक के गरबा शो के टिकट ₹2.04 लाख तक पहुंचे, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स; बोले- 'क्या EMI भी मिलेगी?'

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टिकट की कीमतों को लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि "क्या इस टिकट के लिए EMI की सुविधा भी मिलेगी?" वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अब फाल्गुनी पाठक के गरबा में शामिल होने के लिए पहले बजट बनाना पड़ेगा.

Falguni Pathak Navratri Utsav 2026 Ticket Price: फाल्गुनी पाठक के गरबा शो के टिकट ₹2.04 लाख तक पहुंचे, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स; बोले- 'क्या EMI भी मिलेगी?'

Falguni Pathak Navratri Utsav 2026 Ticket Price News: गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के 'नवरात्रि उत्सव 2026' के टिकटों की कीमतों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में आयोजित होने वाले इस भव्य गरबा महोत्सव के लिए जहां सामान्य टिकट 2,200 रुपये (टैक्स अलग) से शुरू हो रहे हैं, वहीं एक प्रीमियम 'POD पैकेज' की कीमत 2.04 लाख रुपये रखी गई है. टिकटों की इतनी ऊंची कीमत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है और कई लोगों ने इसे आम लोगों की पहुंच से बाहर बताया है.

फाल्गुनी पाठक का 'नवरात्रि उत्सव 2026' इस साल 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा. इस नौ दिवसीय गरबा उत्सव की प्री-सेल 12 अगस्त से शुरू हुई थी, जबकि जनरल टिकट सेल 13 अगस्त से शुरू कर दी गई.

फाल्गुनी पाठक नवरात्रि उत्सव 2026 विवरण:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ultimate Connect (@ultimate.connect)

2.04 लाख रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत

इस कार्यक्रम के लिए एक दिन का सामान्य टिकट 2,200 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) से शुरू होता है. वहीं पूरे सीजन का पास फिलहाल 20,000 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा 'POD पैकेज' की हो रही है, जिसकी कीमत 2.04 लाख रुपये है.

यह प्रीमियम पैकेज केवल एक रात के लिए वैध है और इसमें अधिकतम 12 लोग शामिल हो सकते हैं. इसके साथ 10,000 रुपये का फूड एंड बेवरेज कूपन भी दिया जाएगा. इस इवेंट का आयोजन TribeVibe Entertainment और Alphonso Studios द्वारा किया जा रहा है, जबकि West Avenue Realty इसका टाइटल स्पॉन्सर है.

फाल्गुनी पाठक नवरात्रि उत्सव 2026 मूल्य:

(Photo Credit: BookMyShow)

टिकट की कीमतों पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

टिकटों की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने टिकट की कीमतों को 'दिनदहाड़े लूट' और 'पीक कैपिटलिज्म' करार दिया. लोगों का कहना है कि नवरात्रि और गरबा जैसे सांस्कृतिक उत्सव सभी वर्गों के लोगों के लिए होते हैं, लेकिन इतनी महंगी टिकटें इसे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से दूर कर रही हैं.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "फाल्गुनी, अब आप बहुत महंगी हो गई हैं." वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "मैं हर साल फाल्गुनी पाठक के गरबा का इंतजार करता हूं, लेकिन जियो कन्वेंशन सेंटर जैसा महंगा वेन्यू चुनने से मध्यम वर्ग के लिए वहां जाना मुश्किल हो गया है. गरबा लोगों को जोड़ने का त्योहार है, उन्हें दूर करने का नहीं."

फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि 2026 के टिकटों को लेकर नाराज़गी:

(Photo Credits: Instagram)

'क्या EMI भी मिलेगी?' वाले मीम्स हुए वायरल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टिकट की कीमतों को लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि "क्या इस टिकट के लिए EMI की सुविधा भी मिलेगी?" वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अब फाल्गुनी पाठक के गरबा में शामिल होने के लिए पहले बजट बनाना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2026 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).