दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिर लिए शादी के सात फेरे, देखें वीडियो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड थे...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड थे. सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की शादी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों शादी के सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं. जी सिने अवॉर्ड 2019 (Zee Cine Awards 2019) में दीपिका को फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट फिमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. दीपिका जब अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची तब उन्हें और रणवीर सिंह को एक बार फिर ऑडियंस के सामने सात फेरे लेने के लिए कहा गया.
अपने इन्सटाग्राम अकाउंट पर विकी कौशल ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें रणवीर और दीपिका फिर से सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी शादी को ऑडियंस बहुत एंजॉय भी कर रही है. वीडियो में रणवीर, दीपिका का गाउन संभालते हुए, उनके साथ फेरे ले रहे हैं. अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने रेड हॉट कलर का गाउन पहन रखा था. इस गाउन में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं. ये अवॉर्ड फंक्शन कार्तिक आर्यन और विकी कौशल ने होस्ट किया और उन्होंने ही एक बार फिर रणवीर और दीपिका की शादी करवाई.
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली होली पति के साथ नहीं मना पाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें क्या है वजह
आपको बता दें कि शादी की लंबी छुट्टियों के बाद दीपिका काम पर वापस लौट चुकी है. वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म 'छपाक' में काम कर रही हैं. वहीं रणवीर भी फिल्म '83' की शूटिंग में बीजी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

