आम चुनाव से पहले इस टीवी एक्टर ने जॉइन की BJP, पूनम ढिल्लों ने किया स्वागत
एक्टर का कहना है कि यह सही समय है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आएं, सक्रिय रूप से योगदान दें और मुख्यधारा की राजनीति में भाग लेकर राष्ट्र को आकार देने में मदद करें
प्रसिद्ध टेलीविजन शख्सियत सौरभ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है. रविवार को आयोजित एक समारोह में भाजपा के मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लन और पार्टी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने पार्टी में उनका स्वागत किया.
सिन्हा ने बताया आईएएनएस को बताया, "दो दशकों तक एक सफल टीवी निर्माता के रूप में सौरभ तिवारी ने वायकॉम 18 के कुछ चैनलों की सामग्री टीम को लॉन्च करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 'मधुबाला', 'महेक', 'रंगरसिया' और 'कृष्णा चली लंदन' जैसे कई शो बनाए."

वहीं, सौरभ ने कहा, "यह सही समय है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आएं, सक्रिय रूप से योगदान दें और मुख्यधारा की राजनीति में भाग लेकर राष्ट्र को आकार देने में मदद करें."
शेलार ने विश्वास जताया कि तिवारी के प्रवेश से बुद्धिजीवियों और मनोरंजन उद्योग के पेशेवरों के बीच भाजपा की पहुंच का विस्तार होगा.
आईएएनएस को बताते हुए तिवारी ने वर्तमान में चुनावी राजनीति में शामिल होने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा, "वर्तमान में मैं पार्टी के लिए प्रचार और मुझे जो भी भूमिका और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी उसपर ध्यान दूंगा. मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करें."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

