बिग बॉस ओटीटी 2 के एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ISPL (इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग) 2024 के मैच में मुनव्वर फारुकी को गले लगाने के कारण परोक्ष रूप से हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए 'हिंदू समाज' से माफी मांगी है.
वीडियो में यादव ने बयाया कि कैसे मैदान पर मुनव्वर के साथ बॉन्डिंग करने के बाद, उन्हें कई लोगों द्वारा 'देशद्रोही' कहा गया, जिसने उन्हें निराश किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्षय कुमार, सूर्य और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य सेलिब्रिटी भी आईएसपीएल का हिस्सा हैं. एल्विश ने अपने व्लॉग में कहा, "हिंदू धर्म के उपर 100 मुनव्वर कुर्बान"
देखें वीडियो-












QuickLY