सामने आई एकता कपूर के बेटे रवि कपूर की पहली झलक, देखें तस्वीर
एकता कपूर (Ekta Kapoor) सरोगेसी (Surrogacy) के जरिये मां बन चुकी हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने नवजात शिशु का घर में स्वागत किया. 27 जनवरी को उनके बेटे का जन्म हुआ था.
एकता कपूर (Ekta Kapoor) सरोगेसी (Surrogacy) के जरिये मां बन चुकी हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने नवजात शिशु का घर में स्वागत किया. 27 जनवरी को उनके बेटे का जन्म हुआ था. एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रवि कपूर (Ravie Kapoor) रखा है. एकता कपूर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, "कृपया रवि को प्यार और आशीर्वाद दें. जय माता दी. जय बालाजी." अब एकता कपूर के बेटे की पहली झलक भी सामने आ चुकी है.
जूम टीवी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एकता ने अपने बेटे रवि का हाथ पकड़ रखा है. तस्वीर में सिर्फ रवि के हाथ नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:- CONGRATULATIONS: सरोगेसी के जरिए मां बनी एकता कपूर, ये हैं डिटेल्स
एकता ने इस बारे में कहा कि, "भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है. मैं यह व्यक्त भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है. जीवन में सब कुछ उस तरह से नहीं होता जैसा आप चाहते हैं, लेकिन उन अड़चनों का हमेशा समाधान होता है." इसके अलावा एकता ने डॉ नंदिता पलशेतकर को उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी कहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

