त्योहार

Eid-ul-Fitr 2019: वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और सोफी चौधरी ने अपने फैन्स को ईद पर ऐसे दी मुबारकबाद

रमजान का पाक महीना खत्म हो चुका है, 30 दिन तक रोजा रखने के बाद फाइनली लंबे इंतजार के बाद ईद का त्योहार मनाया जा रहा है....

Eid-ul-Fitr 2019: वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और सोफी चौधरी ने अपने फैन्स को ईद पर ऐसे दी मुबारकबाद
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन, (फोटो क्रेडिट्स: Instagram)

रमजान का पाक महीना खत्म हो चुका है, 30 दिन तक रोजा रखने के बाद फाइनली लंबे इंतजार के बाद ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह जल्दी उठकर सभी नए कपड़े पहनकर ईदगाह गए और वहां जाकर नमाज पढ़ी जिसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हुआ. आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है, चारों ओर ईद की धूम मची हुई है. दुनिया भर के लोग इस त्योहार को मना रहे हैं और जब त्योहारों और विशेष अवसरों को मनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड की हस्तियां भी पीछे नहीं रहती हैं. वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, सोफी चौधरी जैसे कई हस्तियों ने ईद-उल-फितर पर फैन्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बधाई दी है. आइए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के कुछ सितारों के ट्विटर पोस्ट.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

यह भी पढ़ें: Eid Mubarak 2019 Wishes & Messages: ईद-उल-फितर के पाक मौके पर भेजें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images, SMS, Facebook Greetings और अपने प्रियजनों से कहें ईद मुबारक !

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग में व्यस्त इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी. सोफी चौधरी ने पारंपरिक पोशाक पहने खुद की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. उन्होंने अपने पोस्ट में अपने फैन्स के लिए शांति, सुख और समृद्धि की कामना की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).