दिशा पटानी ने लहंगे के साथ पहना ब्रा, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने फोटो के साथ किया ऐसा काम
दिशा पटानी अपनी इस फोटो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई जिसके बाद उन्होंने भी ये बड़ा कदम उठाया
दिवाली का त्योहार एक बार फिर सभी के लिए खुशियों के रंग लेकर आया है. इस फेस्टिव सीजन पर हर कोई अपने ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने एथनिक और ट्रेडिशनल लुक्स से सोशल मीडिया कहर ढा रहे हैं. हाल ही में दिशा पटानी ने इंटरनेट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं. इस फोटो में लहंगा पहनी हुईं थी. लेकिन इसमें अलग बात ये है कि दिशा इस फोटो में ट्रेडिशनल अवतार के साथ अपनी ब्रा को फ्लौंट करती हुईं नजर आ रही हैं.
बता दें कि दिशा जिस गारमेंट वियर ब्रैंड का प्रचार करती हैं, यहां वो उसी ब्रैंड की ब्रा पहनी हुईं नजर आईं. इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया. फोटो को देखने के बाद इंटरनेट पर कई सारे यूजर्स नाराज हो उठे.
उनका कहना है कि दिवाली के मौके पर उन्होंने इस तरह की फोटो नहीं पोस्ट करनी चाहिए और साथ ही अपनी इस ट्रेडिशनल लुक के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. दिशा की फोटो को कुछ ही समय में कई सारे लाइक्स और कमेंट्स आने लगे.
फोटो को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगे जिसके बाद दिशा ने चुपचाप अपनी इस पोस्ट पर कमेंट करने की सर्विस को बंद कर दिया.

वहीं अब इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने दिशा की इस फोटो को एडिट करके उसे पूरी तरह से कपड़े पहना दिए.
सोशल मीडिया पर दिशा की इस फोटो को लेकर बहस जारी है. एक तरफ जहां लोग दिशा की इस फोटो की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस फोटो को लेकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.
बात करें फिल्मों की तो दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म' भारत' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

