निर्देशक मुदस्सर अजीज ने खोला राज, फिल्मों में इस लिए भाग जाती है दुल्हन
फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने बताया कि इस बात के चलते उनकी फिल्मों में अक्सर दुल्हा या दुल्हन भाग जाती है
फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब निर्देशक मुदस्सर अजीज इस फिल्म का सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ लेकर आ रहे हैं. इन दिनों वो इस फिल्म की कास्ट के साथ इसके प्रमोशन के काम में जुटे हुए हैं. हाल ही में मुदस्सर ने इस फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की. यहां उन्होंने बताया कि किस तरह से अपनी असल जिंदगी से प्रेरणा लेकर वो अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को नई और कॉमेडी से भरी कहानियां सुनाते हैं.
मुदस्सर ने फिल्म ‘दुल्हा मिल गया’ का निर्देशन किया. इसके अलावा उनकी ‘हैप्पी भाग जाएगी’ सीरीज भी काफी पॉपुलर हुई. ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि उनकी फिल्मों में अक्सर दुल्हा या दुल्हन भाग क्यों जाती है? तो इसपर उन्होंने कहा, “मेरी शादी फैल हो गई थी. तो फिर मैंने सोचा कि या तो मैं इसे सकारात्मक तरीके से लेकर लोगों को हंसा सकता हूं या फिर इसपर दुखी ही हो सकता हूं और मैं उन लड़कों में से था जो शादी करने को लेकर बेहद एक्साइटेड था. तो इसलिए मेरा बड़ा दिल टूट गया जब मेरी शादी टूट गई. लेकिन अब इसके लिए किया भी क्या जा सकता था? इसलिए फिर उसे मैंने फिल्मों के माध्यम से पेश करना शुरू कर दिया कि इसकी दुल्हन भाग गई या कभी उसकी दोस्त भाग गई.”
मुद्दस्सर ने बताया कि इस बार उनकी फिल्म की कहानी चीन की तरफ बढ़ती है और वहीं पर ऐसे कई किस्से होते हैं जिन्हें देखकर दर्शक भी लोटपोट हो जाएंगे.
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल, अभय देओल और अली फजल ने काम किया है. ये फिल्म 24 अगस्त को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

