मनोरंजन

राहुल महाजन की तीसरी शादी पर एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने कहा- वो सब न सहना पड़े....

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने 20 नवंबर, 2018 को मुंबई के मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में नताल्या इलीना (Natalya Ilina) के साथ शादी कर ली है.

राहुल महाजन की तीसरी शादी पर एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने कहा- वो सब न सहना पड़े....
राहुल महाजन की तीसरी शादी पर डिम्पी गांगुली ने दिया रिएक्शन (Photo Credits: Twitter and Still)

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने 20 नवंबर, 2018 को मुंबई के मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में नताल्या इलीना (Natalya Ilina) के साथ शादी कर ली है. राहुल और नताल्या की उम्र में तकरीबन 18 साल का फासला है. जहां राहुल की उम्र 43 साल है, वहीं नताल्या 25 साल की हैं. अब राहुल महाजन की एक्स वाइफ ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार डिम्पी गांगुली (Dimpy Ganguly)  इस समय फ्रांस में हैं. वह अपने पति और बच्ची के साथ काफी खुश है. जब डिम्पी से राहुल की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उनकी हंसी छूट गई. डिम्पी ने फिर कहा कि, "मैं यह जानकर काफी खुश हूं. साथ ही मैं आशा करती हूं कि इस बार राहुल को सच में खुशी मिले.. दोनों को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं."

डिम्पी ने इस बारे में आगे कहा कि, "ऐसा संभव है कि नताल्या को वो सब न सहना पड़े जो मुझे जो मैंने सहा था.. समय के साथ लोग बदल जाते है. मैं बस यही चाहती हूं कि वो सब दोबारा न हो." वहीं राहुल महाजन ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि, "मैंने अभी तक दोनों शादियां धूमधाम से की थी पर कोई भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई. तकरीबन एक साल से मैं नताल्या को जानता हूं. हमारे बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है. वह एक नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहती है और मैं इसमें उसकी सहायता करूंगा."

राहुल और डिम्पी ने साल 2010 में शादी की थी. दोनों ने 'राहुल का स्वयंवर' नामक रियलिटी शो में शादी रचाई थी. कुछ समय बाद डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. फिर 2013 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद साल 2015 में डिंपी रोहित रॉय के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).