18 साल छोटी मॉडल के साथ राहुल महाजन ने की तीसरी शादी, देखें तस्वीरें
राहुल महाजन एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. वह नताल्या इलीना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं
राहुल महाजन (Rahul Mahajan) एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. वह नताल्या इलीना (Natalya Ilina) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. बता दें कि यह राहुल की तीसरी शादी है. उन्होंने कई साल पहले डिम्पी गांगुली से तलाक ले लिया था. तलाक के बाद राहुल नए लाइफ पार्टनर की खोज में जुट गए थे और अब उन्होंने नताल्या इलीना के साथ शादी कर ली है. 20 नवंबर, 2018 को मुंबई के मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में राहुल और नताल्या की शादी हुई. शादी के वक्त दोनों के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे.
बताया जा रहा कि राहुल और नताल्या की उम्र में तकरीबन 18 साल का अंतर है. जहां राहुल 43 साल के हैं, वहीं नताल्या 25 साल की हैं. नताल्या एक मॉडल है और वह कजाकिस्तान की रहने वाली है. राहुल ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि, " मैंने अभी तक दोनों शादियां धूमधाम से की थी पर कोई भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई. तकरीबन एक साल से मैं नताल्या को जानता हूं. हमारे बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है. वह एक नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहती है और मैं इसमें उसकी सहायता करूंगा." उम्र के फासले के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि, "हम दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं. वह लम्बाई में मुझसे 4 इंच छोटी है."
बता दें कि राहुल और डिम्पी की शादी साल 2010 में हुई थी. बाद में डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. 2013 में दोनों का तलाक हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

