बॉलीवुड

डिंपल कपाडिया की मां Betty Kapadia का निधन

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेटी कपाड़िया का शनिवार रात, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल चल रहीं बेटी ने बीती रात अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.

डिंपल कपाडिया की मां Betty Kapadia का निधन
अक्षय कुमार, बेटी कपाड़िया और डिंपल कपाड़िया (Photo Credits: Twitter)

Betty Kapadia Demise: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेटी कपाड़िया (Betty Kapadia) का शनिवार रात, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. बेटी बीते काफी दिनों से मुंबई के खार इलाके स्थित हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती थी. उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी और उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था. इसके चलते उनका परिवार काफी परेशान भी था.

इस खबर से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फिल्म जगत में भी शोक की लहर है. बेटी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका परिवार उनकी काफी देखभाल भी कर रहा था. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया नहीं बल्कि उनकी मां बैटी हैं अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दी स्वास्थ की जानकारी

इसी बीच अफवाह भी उड़ी कि डिंपल कपाड़िया अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई कि उनकी मॉम बेटी कपाड़िया को यहां भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार को हिंदुजा अस्पताल से निकलते समय मीडिया ने किया स्पॉट, क्या है माजरा? See Pics

अक्षय कुमार भी उनकी हालचाल लेने हिंदुजा अस्पताल आते-जाते रहते थे. अब बेटी कपाड़िया के निधन इस खबर ने सभी को दुखी कर दिया है. गौरतलब है कि अपनी फिल्मों की शूटिंग के काम में व्यस्त चल रहे अक्षय अस्पताल आने के लिए समय निकालकर यहां पहुंचते और डिंपल कपाड़िया और उनकी मां से मुलाकात भी करते थे.

 

View this post on Instagram

 

#akshaykumar and #twinklekhanna Clicked in Bandra , #dimplekapadia 's mom #bettykapadia expired today in #Mumbai .

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

इस खबर के सामने आने के बाद अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बीती रात अस्पताल पहुंची थी जिसकी फोटोज मीडिया में देखने को मिली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).