डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia के अंतिम संस्कार में पहुंचे सनी देओल-अक्षय कुमार, देखें Photos
डिंपल कपाड़िया की मां बेटी कपाड़िया का शनिवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. आज यहीं मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बॉलीवुड से उनके करीबी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
Dimple Kapadia Mother Betty Kapadia Funeral Photos: डिंपल कपाड़िया की मां बेटी कपाड़िया (Betty Kapadia) का शनिवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. इस खबर से उनके पूरे परिवार में शोक का माहोल है. बीते लंबे समय से बीमार चल रहीं बेटी कपाड़िया को आईसीयू में रखा गया था. उनके निधन की खबर से जहां डिंपल कपाड़िया और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना बेहद भावुक नजर आईं. वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समेत परिवार के अन्य सदस्य गमगीन नजर आए.
आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां डिंपल और उनके परिवार का ढाढस बढ़ाने अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, सनी देओल समेत अन्य लोग नजर आए. ये भी पढ़ें: डिंपल कपाडिया की मां Betty Kapadia का निधन
इन लेटेस्ट फोटोज पर डालें एक नजर:




आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया बिजनेसमैन चुन्नीभाई कपाड़िया (Chunnibhai Kapadia) और बेटी कपाड़िया की बेटी हैं. डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी की थी. बेटी कपाड़िया को 4 बच्चे थे जिनमें डिंपल कपाड़िया सबसे बड़ी हैं. डिंपल को एक बहन थी जिनका नाम सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia), रीम कपाड़िया (Reem Kapadia) है वहीं एक भाई भी है जिनका नाम मुन्ना (Munna) है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

