दीपिका पादुकोण का बड़ा धमाका, फिल्म महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने को तैयार
दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्य ग्रंथ महाभारत को अब फिल्मी परदे पर उतारने की तैयारी हो चुकी है. इस फिल्म को कई पार्ट में बनाया जाएगा. जिसका पहला पार्ट साल 2021 दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया है क्योंकि दीपिका पादुकोण अब करने जा रही है महाभारत (Mahabharat). दरअसल दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्य ग्रंथ महाभारत को अब फिल्मी परदे पर उतारने की तैयारी हो चुकी है. इस फिल्म को कई पार्ट में बनाया जाएगा. जिसका पहला पार्ट साल 2021 दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण महाभारत का सबसे अहम किरदार निभाने जा रही है. फिल्म में वो द्रोपदी (Draupadi) के रोल में नजर आएंगी. इतना ही नहीं बल्कि वो प्रोड्यूसर मधु मंतेना के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करने जा रही है.
हालांकि फिल्म दीपिका के अलावा और कौन कौन सितारे नजर आने जा रहे हैं. इससे अभी तक पर्दा नहीं उठा है. दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद ही उत्साहित है. क्योंकि ये रोल उनके लिए एक लाइफटाइम किरदार होने जा रहा है. महाभारत के बारे में हर कोई जानता है और इसमें सभी के लिए एक जिंदगी का पाठ है. हम इसे बेहद ही अलग अंदाज में पेश करने जा रहे हैं.
तो वही मधु मंतेना के मुताबिक इस फिल्म को द्रोपदी के नजरिए पेश किया जाएगा. जिसे दुनिया दीपिका पादुकोण के जरिए देखेगी. दीपिका आज ना केवल देश की सबसे बड़ी हिरोइनों में से एक है बल्कि वो इसे सरहद के पार तक ले जाने का दम रखती हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि वो अगर हमारे साथ नहीं होती तो हम इसे इतने बड़े स्केल पर बनाने की सोचते भी.
दरअसल महाभारत में द्रोपदी का किरदार सबसे अहम है. जानकारों के मुताबिक पूरा महाभारत का युद्ध द्रोपदी के चलते ही हुआ था. ऐसे में बेशक दीपिका के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

