बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 'पद्मावत' के बाद '83' में दिखेंगे एक साथ

रणवीर सिंह की फिल्म '83' में अब दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो गई है. इसी के साथ ये बॉलीवुड कपल एक बार फिर एक साथ नजर आएगा

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, 'पद्मावत' के बाद '83' में दिखेंगे एक साथ
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉक बस्टर हिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी एक बार सिनेमाई पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी. कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म '83' में अब दीपिका पादुकोण भी जल्द ही रणवीर के साथ नजर आएंगी. कुछ ही समय पहले बताता गया था कि फिल्म में कई एक्टर्स कैमियो रोल में नजर आएंगे.

इस बात को लेकर खुलासा करते हुए डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म से जुड़ गई हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि फिल्म में क्रिकेटर्स का रोल निभाने वाले कई सारे एक्टर्स के नाम सामने आए थे. इसके बाद अब दीपिका का नाम भी इस फिल्म से जुड़ गया है.

इन दिनों वो अपनी फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) पर काम कर रही हैं और साथ ही '83' के लिए समय निकालने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं. 'छपाक' उनके लिए एक भावनात्मक सफर रहा है जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं.

'83' में भले ही दीपिका कैमियो रोल में हैं लेकिन वो बेसब्री से इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं. बात करें फिल्म '83' वर्ल्ड कप की तो ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को पेश करेगी. फिल्म में रणवीर कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका में हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).