दोस्त की शादी में एन्जॉय करने के बाद बीमार पड़ी दीपिका पादुकोण, तस्वीर देख परेशान हुए फैंस
दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले अब दीपिका बीमार पड़ गई हैं.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने के लिए बंगलौर (Bengaluru) पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती और नाच गाना किया. सोशल मीडिया पर इनके इस मस्ती भरे पल के कई सारे वीडियो सामने आए. इन वीडियो में दोनों को शादी के फंक्शन को जमकर एन्जॉय करते दिखाई दिए थे. लेकिन शादी का ये फंक्शन एन्जॉय करने के बाद दीपिका पादुकोण की तबीयत अब खराब हो गई है. इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी.
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बुरी तरह से थकी हुई दिखाई दे रही है. इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा कि जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में खूब मस्ती करते हैं तब.
दीपिका की ये तस्वीर सामने आते ही फैंस इसे शेयर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वैसे आपको बता दे कि दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने जा रहे हैं. दोनों ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. जिसके बाद बैंगलोर और मुंबई में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी. जहां बॉलीवुड के भी तमाम बड़े सितारों का जमवाड़ा लगा था.
वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार फिल्म छपाक में नजर आएंगी. जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है. एसिड विक्टिम लक्ष्मी पर बनी इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

