Bigg Boss Finale: दीपक ठाकुर ने 20 लाख रूपए लेकर छोड़ा बिग बॉस का घर, श्रीसंत या दीपिका, कौन होगा विनर?
दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत के बीच 'बिग बॉस सीजन 12' के विनर का टाइटल जीतने को लेकर कड़ी टक्कर
सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस सीजन 12' (Bigg Boss Season 12) का आज ये आखरी एपिसोड है. इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सलमान शो के विनर की घोषणा करेंगे. इसी बीच अब देखा गया कि शो पर स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आनेवाले दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने 20 लाख रूपए लेकर इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है. हर साल टॉप 3 (top 3) कंटेस्टेंट में से किसी एक को ये अवसर दिया जाता है जहां वो पैसे लेकर शो को छोड़ सकता है. इस साल वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि दीपक हैं.
अब दीपक के जाने के बाद शो में इस शो में श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) बची हैं. इन दोनों के बीच 'बिग बॉस 12 विनर' (Bigg Boss Winner) का टाइटल जीतने को लेकर मुकाबला होगा.
बात करें दीपक की तो वो इस शो पर फैंस उन्हें एक जिंदादिल कंटेस्टेंट के रूप में देखते आए हैं जिन्होंने हर तरह से दर्शकों का मनोरंजन किया. एक छोटे से गांव से आनेवाले दीपक ने नेशनल टेलीविजन पर सभी का दिल जीता. खैर अब दीपक के शो से बाहर होने के चलते उनके फैंस निराश भी हैं.
वहीं दूसरी ओर अब इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है कि दीपिका या श्रीसंत, आखिर इस साल कौन जीता 'बिग बॉस 12 विनर' का खिताब? जानने के लिए बने रहे लेटेस्टली हिंदी के साथ.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

