मनोरंजन

यूट्यूबर दानिश जेहन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर, खुशी से झूम उठे फैंस

प्रसिद्ध यूट्यूबर दानिश जेहन की हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिसके चलते उनके फैंस बेहद दुखी थे

यूट्यूबर दानिश जेहन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर, खुशी से झूम उठे फैंस
डेनिश जहन (Photo Credits: Instagram)

यूट्यूबर दानिश जेहन (Danish Zehen) की हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. दानिश  के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी थे. ये सभी अपने इस पसंदीदा इंटरनेट सेंसेशन को बेहद मिस कर रहे थे. उनके निधन के महज कुछ ही दिनों में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद कर दिया गया था. इस बात से उनके फैंस और भी ज्यादा निराश हो गए थे. दानिश के सभी इन्स्टा पोस्ट्स अभी देखने के लिए मौजूद नहीं थे. इस बात के चलते फैंस मायूस नजर आ रहे थे. लेकिन अब इंस्टाग्राम  (Instagram) ने एक बार फिर से उनके अकाउंट को रिस्टोर कर दिया है.

बताया जा रहा है कि दानिश के अकाउंट को इंस्टाग्राम ने बंद किया था. इस वजह से दानिश के भाई समेत कई सारे फैंस ने इंस्टाग्राम को ईमेल के जरिए संदेश भेजकर उनके अकाउंट को वापस रिस्टोर करने का आग्रह किया. सेलेब्रिटी विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने भी दानिश के अकाउंट को वापस लाने के लिए इंस्टाग्राम से आग्रह किया जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वापस रिस्टोर कर दिया गया.

आज दानिश के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 1.7 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद है. उनके निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिला.

आपको बता दें कि दानिश अपने एक दोस्त के साथ वाशी हाईवे (Vashi Highway) से घर की ओर लौट रहे थे जब उनकी कार ने अचानक ने एक खंबे को टक्कर मार दी. ये हादसा 20 दिसंबर को हुआ. हादसे के फौरन बाद दानिश को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं उनके दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी जान बच गई.

इंटरनेट पर दानिश काफी पोपुलर थे. जिलेट कंपनी के लिए वो डिजिटल ब्रैंड एम्बेसडर भी थे. उन्होंने विकास गुप्ता के एमटीवी शो 'एस ऑफ स्पेस' (Ace of Space) में हिस्सा लिया था जहां से वो दर्शकों के बीच जाना माना चेहरा बन गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).