मनोरंजन

Chhat Puja 2020: खेसारी लाल यादव का नया छठ गाना ‘जाई देवर जी दउरा ले आई’ हुआ वायरल, 10 लाख से अधिक बार देखा गया

भोजपुरी इंडस्ट्री में तो वैसे कई सारे छठ के गाने है. जिसे भक्त बेहद पसंद करते हैं. लोगों की उत्सुकता को देखते हुए ही शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी, पवन सिंह जैसे तमाम सिंगर छठ पर गाने गा चुके हैं.

Chhat Puja 2020: खेसारी लाल यादव का नया छठ गाना ‘जाई देवर जी दउरा ले आई’ हुआ वायरल, 10 लाख से अधिक बार देखा गया
खेसारी लाल यादव का छठ गीत (Image Credit: YouTube)

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित त्योहार छठ पूजा (Chhat Puja) इस बार 20 नवंबर को मनाया जा रहा है. 4 दिनों तक चलनेवाले इस त्योहार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं. छठ त्योहार का महत्त्व भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी देखने को मिलता है. छठ को लेकर इंडस्ट्री में हर साल नए नए गाने आते रहते हैं. जिसे फैंस बेहद पसंद भी करते हैं. इस छठ त्योहार से पहले भी खेसारी लाल यादव एक बेहद ही धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. जो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है.

हाल में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के छठ गीत 'जाई देवर जी दउरा ले आईं' ने धूम मचाई हुई है. फैन्स इस गाने को बार-बार देख रहे हैं. इस छठ पूजा गीत को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जाहिर ये गाना लोगों बीच जमकर शेयर हो रहा है. यह भी पढ़े: Chhat Puja 2020: शारदा सिन्हा से लेकर पवन सिंह के इन गीतों के साथ मनाएं छठ पूजा का ये पावन त्यौहार

भोजपुरी इंडस्ट्री में तो वैसे कई सारे छठ के गाने है. जिसे भक्त बेहद पसंद करते हैं. लोगों की उत्सुकता को देखते हुए ही शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी, पवन सिंह जैसे तमाम सिंगर छठ पर गाने गा चुके हैं. लेकिन इस बार खेसारी लाला यादव की धूम देखने को मिल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).