बॉलीवुड

Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की बनी जोड़ी, फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में साथ आयेंगे नजर

फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने अपनी फिजिक पर जमकर मेहनत की है. फिल्म में वो एक एथलीट के रोल में नजर आने जा रहें हैं. जबकि वहीं वाणी का रोल भी काफी इंटरस्टिंग होने जा रहा है.

Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की बनी जोड़ी, फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में साथ आयेंगे नजर
चंडीगढ़ करे आशिकी (Image Credit: Instagram)

Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी हैं. इस फिल्म अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहें हैं. ऐसे में अब फिल्म के टाइटल का ऐलान किया जा चुका है. फिल्म का नाम रखा है चंडीगढ़ करे आशिकी. इस बारे में जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है. उन्होंने वाणी कपूर और अभिषेक कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी को इसके टाइटल के बारे में बताया.

आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘अगला पड़ाव: पहली बार मेरे होमटाउन चंडीगढ़ में. अभिषेक कपूर की इस लव स्टोरी का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही हैं. चंडीगढ़ करे आशिकी नाम की इस फिल्म भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूस कर रहें हैं जबकि वाणी कपूर को स्टार होंगी.

आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने अपनी फिजिक पर जमकर मेहनत की है. फिल्म में वो एक एथलीट के रोल में नजर आने जा रहें हैं. जबकि वहीं वाणी का रोल भी काफी इंटरस्टिंग होने जा रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे. ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. जबकि वाणी कपूर ने हाल ही फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग पूरी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).