Zero Box Office Collection: मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद शाहरुख खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) को क्रिटिक्स द्वारा मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे. जहां कुछ दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है, वहीं ऐसे भी बहुत लोग है जो इस फिल्म से काफी निराश हुए हैं
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) को क्रिटिक्स द्वारा मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे. जहां कुछ दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है, वहीं ऐसे भी बहुत लोग हैं जो इस फिल्म से काफी निराश हुए हैं. इसके बावजूद शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. तीन दिन में आनंद एल राय (Aanand L Rai) द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 59.07 करोड़ कमा लिए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर इन आकड़ो के बारे में जानकरी दी.
जहां पहले दिन 'जीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर 20.14 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 18.22 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को शाहरुख खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 59.07 करोड़ रुपये की कमाई की.
#Zero has clearly underperformed... Remained on similar levels over the weekend... No turnaround / big jump in biz... #Christmas holiday [tomorrow] should boost biz... Real test on Wed and Thu... Fri 20.14 cr, Sat 18.22 cr, Sun 20.71 cr. Total: ₹ 59.07 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2018
यह भी पढ़ें:- शाहरुख की 'जीरो' का नोबल प्राइज विनर मलाला पर चढ़ा खुमार, Video में देखें उनका रिव्यू
आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म की समीक्षा हम पहले ही आपके सामने पेश कर चुके हैं. हमने हमारे रिव्यू में आपको यह बताया था कि फिल्म 'जीरो' में अनुष्का, कैटरीना और शाहरुख ने शानदार अभिनय किया है. साथ ही हमने यह भी बताया था कि बउआ सिंह का रंगीला अंदाज आपको खूब पसंद आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

