बॉलीवुड

शाहरुख की 'जीरो' का नोबल प्राइज विनर मलाला पर चढ़ा खुमार, Video में देखें उनका रिव्यू

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले दिन ही किंग खान की फिल्म ने 20.14 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और अच्छा बिजनेस करेगी.

शाहरुख की 'जीरो' का नोबल प्राइज विनर मलाला पर चढ़ा खुमार, Video में देखें उनका रिव्यू
मलाला युसुफजई और शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले दिन ही किंग खान की फिल्म ने 20.14 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और अच्छा बिजनेस करेगी. वैसे फिल्म समीक्षकों द्वारा 'जीरो' को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे. इसके बावजूद शाहरुख के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहे हैं. अब नोबल प्राइज विनर मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) ने भी शाहरुख की फिल्म देख ली है. मलाला को शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बेहद पसंद आई है.

पत्रकार फरिदून सहरियार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मलाला जीरो के बारे में बात कर रही है. वह कहती हैं कि, "शाहरुख खान. मुझे आपकी फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा. आपकी फिल्म बहुत एंटरटेनिंग है. मेरे पूरे परिवार को जीरो बहुत पसंद आई. मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. आपके साथ ट्विटर पर बातचीत करके मुझे काफी अच्छा लगा था. मुझे उम्मीद है कि आप एक दिन यूएस आएंगे और मुझसे मिलेंगे. आप बहुत ही अच्छे इंसान है. फिल्म के लिए धन्यवाद."

यह भी पढ़ें:-  Zero Movie Review: दीवाना बना देगा बउआ सिंह का रंगीला अंदाज, शाहरुख और कैटरीना की लाजवाब एक्टिंग

आपको बता दें कि 'जीरो' में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)  भी अहम रोल में है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने किया है. यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).