बॉलीवुड

Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने 'अफगान जलेबी' सॉन्ग पर किया हॉट डांस, Video ने मचाया धमाका

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा इंटरनेट की नई चर्चित पर्सनालिटी बन गई हैं. पेशे से एक डॉक्टर धनश्री अपने डांसिंग स्टाइल के लिए ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं.

Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने 'अफगान जलेबी' सॉन्ग पर किया हॉट डांस, Video ने मचाया धमाका
धनश्री वर्मा (Photo Credits: Instagram)

Dhanashree Verma Dance Videos: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा इंटरनेट की नई चर्चित पर्सनालिटी बन गई हैं. पेशे से एक डॉक्टर धनश्री अपने डांसिंग स्टाइल के लिए ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं. धनश्री अपने डांस से हर किसी के दिल में जगह बनाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वो अपने कई सारे वीडियोज भी शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो घर और डांसिंग क्लास में अपने आकर्षक अंदाज में नृत्य करती हुई नजर आ रही हैं.

धनश्री का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'अफगान जलेबी' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो हॉट ट्रैक पेंट्स और कलरफुल टॉप पहनी हुईं डांस करती दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने ‘शरारा शरारा’ सॉन्ग पर किया हॉट डांस, इंटरनेट पर लगाईं आग, देखें Video

धनश्री के इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं और इसे इंस्टाग्राम पर 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. आपको बता दें कि धनश्री ने डेंटल सर्जरी में अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 8 अगस्त, 2020 को युजवेंद्र चहल से सगाई की थी.

उन्होंने डेंटल सर्जरी में पढ़ाई के अलावा मुंबई में ही श्यामक डावर डांस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से डांस सीखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).