बॉलीवुड

फिल्म 'SOTY 2' के सितारों के साथ विल स्मिथ ने 'राधा' सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस, देखें वीडियो

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith) हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्म्स के काफी बड़े फैन रहे हैं. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. 'विल स्मिथ बकेट लिस्ट' के नाम से उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया है.

फिल्म 'SOTY 2' के सितारों के साथ विल स्मिथ ने 'राधा' सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस, देखें वीडियो
विल स्मिथ ने 'SOTY 2' के सितारों के साथ 'राधा' सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस (Photo Credits: Facebook)

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith) हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्म्स के काफी बड़े फैन रहे हैं. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. 'विल स्मिथ बकेट लिस्ट' के नाम से उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया है.  वीडियो में वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student Of the Year) के गाने 'राधा' (Radha) पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की कास्ट को भी देखा जा सकता है. यहां पर हम टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara  Sutaria) की बात कर रहे हैं.

विल स्मिथ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं. निर्देशक-निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "मेरे दोस्त विल स्मिथ की बॉलीवुड में काम करने की चाह पूरी हो गई है. यह वीडियो आपका बहुत मनोरंजन करेगा. विल स्मिथ एक बहुत ही अच्छे इंसान है. रणवीर सिंह और SOTY 2 की टीम को वीडियो में जरुर देखें."

यह भी पढ़ें:-  आलिया भट्ट भी होंगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का हिस्सा, टाइगर श्रॉफ संग एक गाने में मचाएंगी धमाल

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है. यह फिल्म साल 2012 में  रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में थे. करण जौहर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के निर्माता है. यह फिल्म 10 मई, 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).