समलैंगिक जोड़े पर आधारित वेब सीरीज की एक्ट्रेस बानी जे शमीर्ली इंसान: लीजा रे
अभिनेत्री लीजा रे का कहना है कि जब उन्होंने समलैंगिक जोड़े पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कि, जिसमें उनके साथ बानी जे थी, तब उन्हें लगा था कि बानी जे काफी शमीर्ली इंसान है.
अभिनेत्री लीजा रे (Lisa Ray) का कहना है कि जब उन्होंने समलैंगिक जोड़े पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कि, जिसमें उनके साथ बानी जे (Bani J) थी, तब उन्हें लगा था कि बानी जे काफी शमीर्ली इंसान है. लीजा ने कहा, "मैं कुछ व्यक्तिगत कारणों से शो से बाद में जुड़ी. एक साथ शूटिंग करने के दौरान ही मैं बानी से पहली बार मिली थी."
उन्होंने कहा, "मैं अंदर जाकर उसके बगल में बैठ गई, और वह काफी धीमी आवाज में बात कर रही थी और फिर मेरी तरफ देखा और मुझे लगा, 'वाह, यह एक समस्या है!' हम यह कैसे करेंगे? वह बहुत शमीर्ली थी." यह भी पढ़ें:कोरोना वायरस: FWICE ने अमिताभ बच्चन से मांगी आर्थिक मदद, अभी तक नहीं मिला कोई जवाब
दोनों अभिनेत्रियों ने 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) वेब सीरीज में साथ काम किया है.
हालांकि बानी ने भी लीजा के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान की घटना अपना पक्ष रखते हुए कहा, "मैं बस कोशिश कर रही थी कि उनसे बात न करूं, ताकि वह उठकर चली न जाएं."
सीरीज का दूसरा सीजन भारत में 17 अप्रैल से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

