बॉलीवुड

Aamir Khan से प्रेरित होकर एक्ट्रेस Warina Hussain ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, Salman Khan की फिल्म में कर चुकी हैं काम

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो इससे संन्यास ले रहे हैं. एक्टर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वो अपन फैंस की लगातार एंटरटेन करते रहेंगे लेकिन अब सोशल मीडिया पर वो एक्टिव नहीं रहेंगे.

Aamir Khan से प्रेरित होकर एक्ट्रेस Warina Hussain ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, Salman Khan की फिल्म में कर चुकी हैं काम
वरीना हुसैन और आमिर खान (Photo Credits: Instagram)

Warina Hussain Quits Social Media: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो इससे संन्यास ले रहे हैं. एक्टर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वो अपन फैंस की लगातार एंटरटेन करते रहेंगे लेकिन अब सोशल मीडिया पर वो एक्टिव नहीं रहेंगे. आमिर से इंस्पायर होकर एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Warina Hussain) ने भी सोशल मीडिया को गुडबाय कह दिया है.

वरीना ने आज इंस्टाग्राम पर अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "आमिर खान सर की भाषा में दिखावे का अंत करते हुए." अपने स्टेटमेंट में वरीना ने लिखा, "मुझे याद है कि मैंने कही पढ़ा था कि आपको अपने पस्थान की घोषणा नहीं करनी है क्योंकि ये कोई एयरपोर्ट नहीं है. लेकिन ये मैंने अपने फैंस और दोस्तों के लिए करूंगी, जिनका प्रेम मेरी ताकत रहा है. ये मेरा आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट है लेकिन मेरी टीम मेरे अकाउंट को मैनेज करती रहेगी ताकि मेरे काम से जुड़े अपडेट आपको मिलते रहे."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain)

आपको बता दें कि वरीना अफगानी मॉडल हैं जिन्होंने सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर में बनी फिल्म 'लवयात्रि' में डेब्यू किया था. फिल्म में वो सलमान के जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).