माधुरी दीक्षित के साथ इंटिमेट सीन फिल्माते वक्त जब बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, Kiss करते वक्त काट लिया था होंठ
बताया जाता है कि माधुरी ने इस सीन को हटाने के लिए भी मेकर्स पर दबाव डाला था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया.
फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिलती है कि इंटिमेट सीन फिल्माते वक्त एक्टर बहक गया हो या फिर एक्ट्रेस को बिना बताए जबरदस्ती कोई सीन फिल्मा लिया गया हो. ऐसा ही वाकया फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुनने को मिलता है. बताया जाता है कि साल 1988 में आई फिल्म दयावान (Dayavan) के गाने आज फिर तुमपे प्यार आया के दौरान अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna) जब माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ एक इंटिमेट सीन कर रहे थे उस समय विनोद खन्ना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और किस करते वक़्त बहक गए. इस दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी के होंठ काट लिए थे.
खबर के मुताबिक इस फिल्म के माधुरी दीक्षित को 1 करोड़ की फीस दी गई थी. जो उस समय के मुताबिक भारी रकम मानी जाती है. ऐसे में जब किसिंग सीन फिल्माया गया तो माधुरी से 20 साल बड़े विनोद खन्ना बहक गए. इस घटना के बाद दोनों ने इस पर अफ़सोस जाहिर किया था.
बताया जाता है कि माधुरी ने इस सीन को हटाने के लिए भी मेकर्स पर दबाव डाला था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. फिल्म रिलीज के बाद इस सीन को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

