बॉलीवुड

Vikas Khanna ने फिल्म क्रिटिक्स पर साधा निशाना, कहा – 3 स्टार्स के लिए मांगे गए 3 लाख रुपए

विकास का ये ट्वीट देखने के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर अपूर्वा असरानी ने भी विकास के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि वो भी ऐसे हालात से गुजर चुके हैं. जहां उनकी फिल्म के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे.

Vikas Khanna ने फिल्म क्रिटिक्स पर साधा निशाना, कहा – 3 स्टार्स के लिए मांगे गए 3 लाख रुपए
विकास खन्ना (Image Credit: Instagram)

सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहें हैं. दरअसल विकास की फिल्म द लास्ट कलर (The Last Color) के लिए रिव्यू के उनसे पैसे मांगे गए थे. जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है. विकास ने ट्विटर पर खुलासा करते हुए बताया है कि जब उनकी फिल्म रिलीज हुई थी तब उसके रिव्यू के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे. इस बात ने विकास को हिलाकर रख दिया था. ऐसे में अब विकास ने उस अमाउंट का खुलासा भी किया है जो उस वक्त उनसे मांगा गया था. हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

विकास ने ट्वीट करते हुए बताया कि 3 स्टार के लिए 3 लाख और 4 स्टार के लिए 4 लाख रुपए की अमाउंट बताई गई थी. ये विकास का डेब्यू प्रोजेक्ट था. जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. फिल्म में नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया था.

विकास का ये ट्वीट देखने के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर अपूर्वा असरानी ने भी विकास के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि वो भी ऐसे हालात से गुजर चुके हैं. जहां उनकी फिल्म के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे.

आपको बता दे कि इससे पहले कंगना के नेपोटिज्म बयान पर विकास ने कहा था कि मैंने भी इसका अनुभव किया. ये आउटसाइडर को अंदर नहीं आने देना चाहते हैं, चाहे उसने जी जान ही ना लगा दिया हो .

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).