#MeToo: विकास बहल को मिली क्लीन चिट, ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' में मिलेगा डायरेक्टर का क्रेडिट

साल 2018 में मी टू अभियान (Me Too Movement) के तहत कई मशहूर सितारों का नाम सामने आया था. फिल्म 'क्वीन' (Queen) के निर्देशक विकास बहल (Vikas Bahl) पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व माहिला कर्मचारी ने उन पर ये आरोप लगाया था

विकास बहल (Photo Credits: Facebook)

साल 2018 में मी टू अभियान (Me Too Movement) के तहत कई मशहूर सितारों का नाम सामने आया था. फिल्म 'क्वीन' (Queen) के निर्देशक विकास बहल (Vikas Bahl) पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व माहिला कर्मचारी ने उन पर ये आरोप लगाया था. इस इल्जाम की वजह से उन्हें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर 'सुपर 30' (Super 30) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था मगर अब मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विकास बहल को क्लीन चिट मिल गई है और उन्हें फिल्म 'सुपर 30' के लिए डायरेक्टर का क्रेडिट दिया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस एंटरटेनमेंट ने विकास पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने विकास को क्लीन चिट दे दी है. साथ ही रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबासीष सरकार ने ये कन्फर्म किया है कि विकास को सुपर 30 में डायरेक्टर का क्रेडिट जरुर मिलेगा. खबर के अनुसार कमेटी ने कई बार विकास पर आरोप लगाने वाली महिला को मीटिंग के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आई. ठीक तरह से जांच होने के बाद ही ये फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें:- अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ विकास बहल ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

आपको बता दें कि विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' ने नेशनल अवॉर्ड जीता था. उन्होंने 'क्वीन' के अलावा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'शानदार' का भी निर्देशन किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\