Vijay Raaz Molestation Case: अभिनेता विजय राज हुए गिरफ्तार, शूट के दौरान महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
57 साल के अभिनेता विजय राज बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दर्शकों ने उन्हें रन, धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, मुंबई तो गोवा और गली बॉय जैसी फिल्मों में देखा है.
- Read in
- English
Vijay Raaz Arrested: नामी अभिनेता विजय राज (Vijay Raaz) को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय राज अपनी फिल्म शेरनी (Sherni) की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की. जिसके आरोप के बाद अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि विजय राज को गोंदिया (Gondia) के होटल से गिरफ्तार किया गया है. क्योंकि उन्होंने बालाघाट में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान इस घटना को अंजाम दिया था. आपको बता दे कि इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका निभा रही रही हैं. इस मामले में पर अभी तक उनका कोई रिएक्शन नहीं आया है.
ANI से बात करते गोंदिया के SP अतुल कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेता विजय राज को गिरफ्तार किया गया है. वो महिला फिल्म की क्रू मेंबर है. विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
Actor Vijay Raaz (file pic) was arrested from Gondia yesterday allegedly for molesting a woman crew member. A case has been registered: Atul Kulkarni, Additional SP, Gondia #Maharashtra pic.twitter.com/VfHoSXbJ7T
— ANI (@ANI) November 3, 2020
57 साल के अभिनेता विजय राज बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दर्शकों ने उन्हें रन, धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, मुंबई तो गोवा और गली बॉय जैसी फिल्मों में देखा है. हालांकि फिल्म रन में वो कौवा बिरयानी के डायलॉग के चलते काफी फेमस हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

