बॉलीवुड

Vijay Raaz Molestation Case: अभिनेता विजय राज को मिली बेल, क्रू मेंबर ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

विजय राज इन दिनों विद्या बालन की फिल्म शेरनी में काम कर रहें हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम गोंदिया पहुंची थी. जहां पूरी टीम पिछले 15 दिनों से होटल गेटवे में रुकी हुई थी.

Vijay Raaz Molestation Case: अभिनेता विजय राज को मिली बेल, क्रू मेंबर ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
विजय राज (Image Credit: Facebook)

Vijay Raaz Molestation Case: बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुके अभिनेता विजय राज (Vijay Raaz) पर जैसे छेड़छाड़ का आरोप लगा खबरों का बाजार गर्म हो गया. पीटीआई के मुताबिक इस मामले में अब अभिनेता को बेल मिल चुकी है. गोंदिया (Gondia) की लोकल कोर्ट ने विजय राज को छेड़छाड़ के मामले में बेल दे दी, दरअसल कुछ घंटे पहले ही अभिनेता के गिरफ्तार होने की खबर मीडिया में आई थी. विजय पर 30 वर्षीय क्रू मेंबर ने मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

विजय राज इन दिनों विद्या बालन की फिल्म शेरनी में काम कर रहें हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम गोंदिया पहुंची थी. जहां पूरी टीम पिछले 15 दिनों से होटल गेटवे में रुकी हुई थी. जिसके बाद क्रू की 30 वर्षीय महिला ने विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के बालाघाट में शूटिंग के दौरान और फिर गोंदिया के होटल गेटवे में विजय राज ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. यह भी पढ़े: Vijay Raaz Molestation Case: अभिनेता विजय राज हुए गिरफ्तार, शूट के दौरान महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ IPC की धारा 354 (A&D) के तहत मामला दर्ज किया गया और विजय राज को कल रात ही पुलिस गिरफ्तार कर लिया था. फिल्म शेरनी में विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आने जा रही हैं. हालांकि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी है या नहीं ये नहीं कहा जा सकता है. उनकी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).