बॉलीवुड

Liger: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइजर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दहाड़ेगा सिनेमाघरों में

धर्मा प्रोडक्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइजर 9 सितंबर 2021 को 5 भाषाओं में रिलीज होगी. हिंदी तेलुगू तमिल कन्नड़ और मलयालम भाषा में इस फिल्म का मजा दर्शक उठा सकेंगे.

Liger: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइजर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दहाड़ेगा सिनेमाघरों में
लाइजर पोस्टर (Image Credit: Twitter)

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे हैं फिल्म लाइजर (Liger) में. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है तभी से इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है. अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा इस फिल्म के जरिये पहली बार बॉलीवुड में नजर आएंगे. जब से फिल्म का पोस्टर सामने आया है इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं. ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बात का ऐलान खुद धर्मा प्रोडक्शन ने किया है.

धर्मा प्रोडक्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइजर 9 सितंबर 2021 को 5 भाषाओं में रिलीज होगी. हिंदी तेलुगू तमिल कन्नड़ और मलयालम भाषा में इस फिल्म का मजा दर्शक उठा सकेंगे. इसके साथ ही फिल्म का एक खास पोस्टर भी रिलीज किया गया है. जिसमें विजय देवरकोंडा पूरे एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं. हाथों में लट लिए गुस्से से भरे विजय का यह लुक देखते बन रहा है.

फिल्म लाइजर को डायरेक्ट किया है पूरी जगन्नाथ ने. इस फिल्म से पहली बार विजय और अनन्या की जोड़ी बनने जा रही है. फिल्म को प्रोड्यूस किया है धर्मा प्रोडक्शन और पूरी कनेक्ट बैनर ने. इसके अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और विश यू रेडी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).