विद्या बालन ने रिलीज की अपनी शॉर्ट फिल्म 'नटखट' का फर्स्ट लुक, इस नए लुक में आईं नजर
बॉलीवुड में गॉड फादर के बिना ही अपने एक्टिंग के हुनर से पहचान बनानेवाली विद्या बालन ने अब बतौर फिल्म प्रोड्यूसर फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखने जा रही है. विद्या बालन अपनी आनेवाली फिल्म 'नटखट'में एक्टिंग के साथ साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करनेवाली है.
बॉलीवुड में गॉड फादर के बिना ही अपने एक्टिंग के हुनर से पहचान बनानेवाली विद्या बालन (Vidya Balan) ने अब बतौर फिल्म प्रोड्यूसर फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखने जा रही है. विद्या बालन अपनी आनेवाली फिल्म 'नटखट' (Natkhat) में एक्टिंग के साथ साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करनेवाली हैं. हाल ही में विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. यह पोस्टर सोशल मीडया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है.
विद्या बालन ने जो पोस्टर शेयर किया है, इसमें वो देसी लुक में एक साधारण सी महिला के किरदार में दिखाई दे रही हैं. वो बच्चे के सिर पर हाथ रखकर कुछ सोच रही है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विद्या ने लिखा है,"एक कहानी सुनोगे? निर्माता और एक्टर के रूप में मेरी पहली लघु फिल्म का फर्स्ट लुक पेश कर रही हूं." यह भी पढ़े: विद्या बालन ने मानव कौल के साथ की अपील, कहा- ‘अफवाह’ वायरस को रोकना है जरूरी
विद्या का यह पोस्टर स्टार्स के साथ उनके फैंस को खूब पसंद आया है. वे सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर शान व्यास हैं तो वहीं रोनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर विद्या बालन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

