बॉलीवुड

'संस्कारी' विद्या बालन ने दिया 'टाइम पास ज्ञान', सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो

अभिनेत्री विद्या बालन ने मजाकिया तौर पर बनाए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में विद्या देसी शादीशुदा महिला के रूप नजर आ रही हैं. वहीं अगर काम की बात करें तो विद्या आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी.

'संस्कारी' विद्या बालन ने दिया 'टाइम पास ज्ञान', सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो
विद्या बालन (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने मजाकिया तौर पर बनाए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं. इस 'टाइम पास' वीडियो में वह मजेदार ट्वीस्ट के साथ लिप सिंकिंग करते हुए 'संस्कारी ज्ञान' दे रही हैं.

इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में विद्या देसी शादीशुदा महिला के रूप नजर आ रही हैं, जिसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और सिंदूर व बिंदी लगाया है.

 

View this post on Instagram

 

Some Tak-Tuk Time Passsssssss 🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪!

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on

यह भी पढ़ें : विद्या बालन का छलका दर्द, बॉडी शेमिंग पर बोलते-बोलते फूट फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस, देखें वीडियो

वीडियो की शुरुआत एक मर्दाने आवाज में होती है जो कहता है एक कुंवारी लड़की के शरीर में नौ देवियां होती है और शादी के बाद पति की हरकतों पर निर्भर करता है कि उसके अंदर कौन सी देवी जागृत होगी. तीन लाख लोगों द्वारा देखे गए वीडियो के कैप्शन में विद्या ने लिखा है, "कुछ टक-टूक टाइम पास" वहीं अगर काम की बात करें तो विद्या आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).