विद्या बालन ने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट किया जमा, ऐसे जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रुपये जुटा लिए हैं.उन्होंने रविवार दोपहर को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा की.विद्या ने लिखा, "दुनिया भर से मिले सहयोग, आपके दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रुपये जुटा लिए हैं. विद्या ने सेलेब्रिटी शाउट-आउट प्लेटफॉर्म ट्रिंग के साथ, ²श्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा (Manish Mundra) और फोटोग्राफर सह फिल्म निर्माता अतुल कास्बेकर (Atul Kasbekar) के साथ भी इस नेक काम के लिए सहयोग किया है.
उन्होंने रविवार दोपहर को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा की.
एक वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं आज सुबह अच्छी खबर के साथ जगी हूं. हम 2500 पीपीई किट तक पहुंच चुके हैं और कुछ ही घंटों में 16 लाख से अधिक रुपये एकत्र कर लिए हैं. आप में से प्रत्येक ने जो दान किया है और इसे संभव बनाया है, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी को ढेर सारा आशीर्वाद. यह वास्तव में भारत की एकता और भावना है..." यह भी पढ़े: कोरोना से लड़ाई में विद्या बालन ने डॉक्टरों के लिए दान किए 1 हजार PPE किट्स
वीडियो के साथ विद्या ने लिखा, "दुनिया भर से मिले सहयोग, आपके दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं यह खबर साझा कर खुश हूं कि हमने कुछ ही घंटों में 2500 किट, 16 लाख रुपये से अधिक एकत्र कर लिए हैं. मदद के लिए आभार का एक भार। हमारे शुरुआती लक्ष्य को दोगुना करने के लिए आपकी मदद के लिए शुक्रिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

