Alaya Furniturewala Dance Video: अलाया फर्नीचरवाला का Video हुआ वायरल, सैम स्मिथ के गाने पर परफॉर्मेंस करती आईं नजर, देखे वीडियो
अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला ने अपने 'कम्फर्ट जोन' से बाहर आकर एक मजेदार डांस किया. अपने डांस का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "बिना किसी कट के पेंसिल हील्स में एक मजेदार कोरियोग्राफी करने की कोशिश की, खुद को बस कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर निकाला."
अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala) ने अपने 'कम्फर्ट जोन' से बाहर आकर एक मजेदार डांस किया. अपने डांस का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "बिना किसी कट के पेंसिल हील्स में एक मजेदार कोरियोग्राफी करने की कोशिश की, खुद को बस कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर निकाला."
उनके कई प्रशंसकों को उनका यह अंदाज खूब भाया. इस बीच फिल्म 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) की अभिनेत्री ने कहा कि वह खुद को यह देखने के लिए चुनौती देते रहना चाहती हैं कि वह क्या चीज शानदार कर सकती हैं. यह भी पढ़े: इंटरनेट सेंसेशन अलाया फर्नीचरवाला निभाएंगी सैफ अली खान के बेटी का किरदार
अभिनेत्री ने कहा कि वह हर तरह की फिल्में करना चाहती हैं और उम्मीद जताई कि उन्हें ऐसा करने का मौका जरूर मिलेगा. वहीं अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने फिटनेस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

