Vicky Kushal Next Film Update: विक्की कौशल ने शुरू की अपनी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वायरल फोटो से उठे सवाल
विक्की आदित्य चोपड़ा से इस फिल्म के सिलसिले में मीटिंग करने यशराज स्टूडियो में पहुंचे थे. हालांकि कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विक्की मास्क पहने हुए नजर आए थे.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को यशराज (Yash Raj) के स्टूडियो में पैपराजी मीडिया के कैमरा ने स्पॉट किया. हाल ही में खबर आई थी कि विक्की यशराज बैनर की कॉमेडी फिल्म में नजर आनेवाले है. विक्की लॉकडाउन में इस फिल्म की तैयारियां में भी जुटे हुए थे. सूत्रों कि माने तो विक्की आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से इस फिल्म के सिलसिले में मीटिंग करने यशराज स्टूडियो में पहुंचे थे. हालांकि कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विक्की मास्क पहने हुए नजर आए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यशराज फिल्म के 50 साल इंडस्ट्री में पूरे होनेवाले हैं. इस ख़ुशी के मौके पर यशराज बैनर अपनी 50 वी सालगिरह धूमधाम से मनानेवाले हैं और इस फिल्म की घोषणा भी होनेवाली हैं. आदित्य को विक्की की दमदार एक्टिंग की शैली पर भरोसा है. यह फिल्म यशराज प्रोजेक्ट की 50 का हिस्सा है - जो भारत में भारत के पहले और एकमात्र स्टूडियो के 50 साल के जश्न का हिस्सा है. यह भी पढ़े: विक्की कौशल से मिली जन्मदिन की बधाई पर कैटरीना कैफ ने किया रिप्लाई, दोनों के बीच लंबे समय से हैं अफेयर की खबरें
सूत्रों के अनुसार, विक्की कौशल यशराज स्टूडियो में आदित्य चोपड़ा से अपनी आनेवाली फिल्म के लिए मीटिंग करने पहुंचे थे. विक्की ने तकरीबन आदित्य से 2 घंटे तक मीटिंग की. हालांकि की इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है. सूत्रों कि माने तो इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य करेंगे वहीं इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

