बॉलीवुड

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की कौशल ने किया विश, पोस्ट छू लेगा आपका दिल

विक्की कौशल ने कैटरीना की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंस्टा स्टोरी में जन्मदिन की बधाई दी है.

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की कौशल ने किया विश, पोस्ट छू लेगा आपका दिल
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. कैटरीना के जन्मदिन पर उनके उनके तमाम फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. सलमान खान, वरुन धवन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, जोया अख्तर, परिणीति चोपड़ा जैसे तमाम सितारें कैटरीना को उनके इस ख़ास दिन पर अपने अपने अंदाज में बधाई देते दिखाई दिए हैं. ऐसे में अब कैटरीना कैफ के कथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई दी है.

दरअसल विक्की कौशल ने कैटरीना की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंस्टा स्टोरी में जन्मदिन की बधाई दी है. इस फोटो में कैटरीना वाईट कलर की टीशर्ट और ब्लैक ओवरआल में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही वो बाहें खोलकर स्माइल करते हुए नजर आ रही है. इस ख़ास फोटो के साथ विक्की ने कैटरीना को बर्थडे विश किया है.

विक्की कौशल ने कैटरीना को किया विश

आपको बता दे कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच एक लंबे समय से रिश्ते को लेकर बातें सामने आ रही हैं. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है. लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इनके नाम की चर्चा तो होती ही रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थी. जबकि वहीं विक्की कौशल आने वाले समय में शहीद उद्यम सिंह और तख़्त में नजर आने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).