Vicky Kaushal ने खरीदी आलीशान जगुआर लैंड रोवर कार, Katrina Kaif भी ये फोटो देखकर हो जाएंगी इम्प्रेस
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर विक्की कौशल के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. एक्टर ने अपने लिए जगुआर की आलीशान लैंड रोवर कार खरीदी है. विक्की ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते अपनी इस नई गाड़ी की जानकारी अपने फैंस को दी है.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. एक्टर ने अपने लिए जगुआर की आलीशान लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) कार खरीदी है. विक्की ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते अपनी इस नई गाड़ी की जानकारी अपने फैंस को दी है. फोटो में विक्की ब्लैक कलर की जगुआर लैंड रोवर कार के साथ पोज करते हुए नजर आए.
विक्की ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "घर पर स्वागत है मेरे दोस्त! धन्यवाद नवनीत मोटर्स जगुआर लैंड रोवर मुंबई, इस शानदार अनुभव के लिए." इस फोटो को देखने के बाद एक्ट्रेस अमृता सुभाष, मृत खानविलकर, सयानी गुप्ता, निम्रत कौर, गजराज राव और जयदीप अहलावत समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है.
View this post on Instagram
इसी के साथ फैंस विक्की के इस फोटो को देखने के बाद उसे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से जोड़ते हुए कह रहे हैं कि इसे देखकर अभिनेत्री बेहद खुश होंगी. एक्टर की इस फोटो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की तो विक्की जल्द ही फिल्म 'इम्मोर्टल अश्वथामा' (Immortal Ashwatthama) की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस फिल्म का निर्देशन भी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर करने जा रहे हैं जिसमें विक्की लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म 'उरी' के लिए विक्की को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

