बॉलीवुड

Vickat Wedding: शादी के बाद विराट-अनुष्का के पड़ोसी बनेंगे विक्की-कैटरीना, आलीशान फ्लैट में होगा आशियाना

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद मुंबई के जुहू स्थित एक आलीशान फ्लैट में अपना आशियाना बनाने जा रहे हैं. खास बात ये भी है कि इनके पड़ोसी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा होंगे.

Vickat Wedding: शादी के बाद विराट-अनुष्का के पड़ोसी बनेंगे विक्की-कैटरीना, आलीशान फ्लैट में होगा आशियाना
विराट-अनुष्का और विक्की-कैटरीना (Photo Credits: Instagram)

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद मुंबई के जुहू स्थित एक आलीशान फ्लैट में अपना आशियाना बनाने जा रहे हैं. खास बात ये भी है कि इनके पड़ोसी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) होंगे. जिस बिल्डिंग में विक्की-कैटरीना ने फ्लैट खरीदा उसी अपार्टमेंट में विरुष्का के 2 फ्लैट हैं. उनका ये फ्लैट 5000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट में कई सुख-सुविधाएं मौजूद हैं.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लैट के लिए विक्की और कैटरीना 8 लाख रूपए प्रति माह किराए के रूप में देंगे. ये कपल 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेस में शादी के बंधन में बंधेगा. ज्ञात हो कि कैटरीना अब तक अंधेरी के एक अपार्टमेंट में अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ रह रही थी. वहीं विक्की भी उसी इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी से पहले नया विवाद, पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

शादी के बाद ये दोनों एक साथ रहेंगे और इसलिए इन्होंने जुलाई 2021 में राज महल बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर घर किराए पर लिया है. कैटरीना का हाथों गृहप्रवेश की पूजा कराई जाएगी. इस दौरान दोनों ही सेलिब्रिटीज के परिवार वाले मौजूद रहेंगे और इसके लिए मुंबई में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).