Katrina Kaif और Vicky Kaushal को हत्या की धमकी देने वाले शख्स पर मुंबई पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, इंस्टाग्राम से कही ये बात
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को हत्या की धमकी देने वाले शख्स के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है.
Vicky Kaushal and Katrina Kaif Death Threat Case: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को हत्या की धमकी देने वाले शख्स के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वें उस व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दें. मनविंदर सिह नाम के इस व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट से उसे जमानत मिली.
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और साथ ही खुद को कैटरीना कैफ का बड़ा फैन बताता है. उसका कहना है कि वो कैटरीना से शादी करना चाहता है और अक्सर इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के फोटोज और वीडियो को सजाकर पोस्ट करता रहता था. इंस्टाग्राम से उसका अकाउंट हटाने के बाद पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि क्या अन्य कोई शख्स उनकी मदद कर रहा था?
View this post on Instagram
बता दें कि मनविंदर के वकील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कोर्ट से कहा, "मेरा क्लेंट एक स्ट्रगलिंग एक्टर है. उन्हें गलत ढंग से इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है. कैटरीना और उनकी बहनों द्वारा भेजे गए मैसेजेस को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया. एक तरफ़ा कहानी बताई जा रही है. वें सभी एक इंडस्ट्री से हैं और 2019 से एक दूसरे को जानते हैं."
बात करें फिल्मों की तो विक्की जल्द ही लक्ष्मण उटकर की फिल्म में सारा अली खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. वहीं कैटरीना भी 'टाइगर 3' में सलमान खान संग नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

