Lata Mangeshkar Tweets for M Venkaiah Naidu: कोरोना से संक्रमित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के लिए लता मंगेशकर ने की प्रार्थना, पढ़ें ट्वीट
देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लेकर आज खबर आई कि वो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. ट्विटर पर आज उन्होंने ट्वीट करते हुए देशवासियों को इस बात की जानकारी है.
Lata Mangeshkar Tweets for M Venkaiah Naidu: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लेकर आज खबर आई कि वो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. ट्विटर पर आज उन्होंने ट्वीट करते हुए देशवासियों को इस बात की जानकारी है. इस खबर के सामने आने के बाद देश के कई गणमान्य लोगों ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करके उनके अच्छे सेहत की कामना की है.
स्वर-कोकिला लता मंगेशकर ने आज ट्विटर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "आदरणीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली. उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं."
Just heard about our Honourable Vice President M Venkaiah Naidu ji testing positive for coronavirus. My prayers and good wishes for a speedy and complete recovery.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) September 29, 2020
गौरतलब है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले सभी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं. भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है. कुछ ही समय पहले गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत अन्य कई नामचीन हस्तियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर भी सुनने को मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

