Veteran Actress Saroj Sukhtankar Passes Away: मराठी अभिनेत्री सरोज सुखटणकर का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिग्गज अभिनेत्री सरोज सुखटणकर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने कई सारेमराठी नाटक, धारावाहिक और फिल्मों में काम किया है. उन्होंने मराठी सीरीज 'तुझयात जीव रंगला' में भी काम किया था. उन्होंने शादी नहीं की थी और उनके परिवार में उनके भाइयों समेत 3 भतीजे थे.
Veteran Actress Saroj Sukhtankar Passes Away: दिग्गज अभिनेत्री सरोज सुखटणकर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने कई सारे मराठी नाटक, धारावाहिक और फिल्मों में काम किया है. उन्होंने मराठी सीरीज 'तुझयात जीव रंगला' में भी काम किया था. उन्होंने शादी नहीं की थी और उनके परिवार में उनके भाइयों समेत 3 भतीजे थे.
सरोज सुखतंकर ने पैतृक गांव रुई (हातकांंगल तालुका) में ड्रामा शोज में अभिनय करने का मुलका मिला था. उसके बाद उन्होंने व्यावसायिक रूप से नाटकों में काम करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में कई दौरे किए. उन्होंने 50 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है.
उन्होंने मराठी फिल्मों में चरित्र अभिनेत्री के रूप में काम किया. उन्होंने 'एकटा जीवन सदाशिव ’, 'ज्योतिबाच नवसात’, 'टदे दणादणट’,'लेक चालली सासरला' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया था. फिल्म 'धनगरवाड़ा' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई. उन्हें महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

