Bollywood और Bhojpuri फिल्मों की एक्ट्रेस Sripradha का COVID-19 के चलते हुआ निधन
वेटेरन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का कोविड=19 के चलते निधन हो गया है. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी श्रीप्रदा को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके से ही उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई.
Veteran Actress Sripradha Passes Away Due to COVID-19: वेटेरन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी श्रीप्रदा को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके से ही उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. इस खबर की पुष्टि करते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने बताया कि वो कोरोना से संक्रमित थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा, "कोरोना की दूसरी लहर ने कई सारी जिंदगियों को तबाह कर दिया. जो लोग गुजर चुके उनके बारे में मीडिया में पहले ही लिखा जा चुका है और बात करें श्रीप्रदा की तो वें हमारी बिरादरी की वरिष्ठ मेंबर थी."
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "श्रीप्रदा ने साउथ और हिंदी सिनेमा की फिल्मों में काम किया है. ये दुर्भाग्य की बात है कि हमने एक सीनियर एक्ट्रेस को खो दिया. हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले. हम ईश्वर से ये भी प्रार्थना करते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर और लोगों की जान न ले और खासकर हमारे व्यापार से."
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

